Friday, April 10, 2020

Chronology

पहले आप वोट देंगे
फिर वो आपको चोट देंगे
आप Chronology समझिए |


पहले आप सरकार चुनेंगे
फिर वो आपको भूनेंगे
आप Chronology समझिए |


पहले आप टैक्स भरेंगे
फिर वो अपनी जेब भरेंगे
आप Chronology समझिए |


पहले आप काला धन वापस लाने को कहेंगे
फिर वो आपसे आपका हो धन ले लेंगे
आप Chronology समझिए |


पहले आप Digital India की बात करेंगे
फिर वो Internet को ही Ban कर देंगे
आप Chronology समझिए |


पहले आप उनसे असहमत होंगे
फिर वो आपको गद्दार करार कर देंगे
आप Chronology समझिए |


पहले आप उनसे डिग्री मांगेंगे
फिर वो आपसे, आपके ही कागज़ मांगेगे
आप Chronology समझिए |


पहले आप भविष्य की बात करेंगे
फिर वो आपको इतिहास में लेकर पटक देंगे
आप Chronology समझिए |


पहले वो आपसे (Police से) भीड़ पे डंडे पिटवाएंगे
फिर वो उसी भीड़ से किसी सुबोध या किसी रतनलाल (Police वाले) की हत्या करवाएंगे
आप Chronology समझिए |


पहले आप Privacy और Justice की बात करेंगे
फिर वो Sealed Envelope से Judge को ही संसद  पहुँचा देंगे
आप Chronology समझिए |


पहले वो आपको गद्दारों को गोली मारने को उकसाएंगे
पर गद्दार कौन है , यह कभी नहीं बताएंगे
आप Chronology समझिए |


पहले आप जन गण मन की बात करेंगे
फिर वो जन,  गण और  मन को अलग-थलग करके रख देंगे
आप Chronology समझिए |