Monday, September 2, 2013

ज़िंदा-मुर्दा


खेल खेल में

तुम मुर्दा हो
और मैं ज़िंदा हूँ

तुम जब ज़िंदा थे
तो मैं भी जी लेता था

तुम मुर्दा हो
और मैं घुटता हूँ

तुम जब ज़िंदा थे
तो मैं भी साँसे लेता था

तुम मुर्दा हो
और मैं ज़िंदा हूँ

खेल खेल में
ज़िंदगी अखाड़ा है
ज़िंदा-मुर्दा खेल है |


Monday, August 19, 2013

इश्क़


तेरी आँखों मे ही चढ़ते देखा था
जिसे हम इश्क़ समझ बैठे थे

मैखाने में आज हम वही चढ़ाते है |

Sunday, August 11, 2013

ज़िंदगी


आँख मूंद, दो कदम चलके देखो
आत्मविश्‍वास क्या है जान जाओगे

सरसराती हवाओं मे आज़ाद होके घूमों
उड़ान क्या चीज़ है, जान जाओगे

धड़कनों को कभी सुनके देखो
संगीत क्या है, जान जाओगे

दो पल साँसें रोक के देखो  
ज़िंदगी क्या है, जान जाओगे |

Thursday, August 1, 2013

रांझणा


उस तस्वीर में वो उसे
कुछ यूँ निहार रहा था
मानों खुला आसमान हो
और बस चाँद पे नज़र हो


एक पल था वो, या एक घड़ी
नैन खुले थे, और नैन मिले थे
होठ सिले थे, पर बोल निकले थे
बस ये एक किस्सा ही था ....

....या हर रांझणा की कहानी |

Thursday, February 28, 2013

ज़िंदगी


कभी अंधेरें मे
राहें खोज़ के देखो,
खुद-ब-खुद
जान जाओगे ...
... ज़िंदगी क्या है ?

Tuesday, February 26, 2013

मुस्कान


रोज़ मिलती है नज़रें
और देख मुस्काती भी है
आपस में एक खामोशी है
जो अभी टूटी नही है

शुक्र है इसी बात का
वरना शायद ...

ना ये नज़रें मिलेंगी
और ना ये मुस्कान |

Sunday, February 24, 2013

One Sided Love


इश्क  नशा है

जो कोई तो सामने वाले की आँखों मे चढ़ते देखता है |  [Couple]

और कोई सामने वाले की ही आँखों मे मरते देखता है | [One Sided Love]