Thursday, November 29, 2012

Honor Killing


क्या गुनाह किया था उन्होने
एक ब्याह ही तो रचाया था

कत्ल कर दिया, ना सिर्फ़ उनका
बल्कि उस अजन्मी औलाद का भी

शायद एक होनहार लाल पैदा होता
और तुम्हारी ही बेटी से ब्याह रचाता

वाह रे वाह, क्या ग़ज़ब वार किया
एक तीर मे ना जाने कितनों का शिकार किया

एक माँ से बेटा-बहू, एक औलाद को अनाथ
और अपनी ही बेटी को विधवा कर दिया

सच में, क्या गुनाह किया था उन्होने
एक ब्याह ही तो रचाया था ?

नीची बिरादरी का बतलाकर बात टालते हो
और कतल करके खुद को उँचा समझते हो |

No comments:

Post a Comment