Saturday, December 22, 2012

कवि - प्रकाशक


कवि महाशय,

ये जो विचार है, थोड़े सस्ते है
कुछ मोती-वोती सजाइए इनमें
तब जाके कुछ भाव लगेंगें
तब जाके किसी बाज़ार मे बिकेंगें |


प्रकाशक महोदय,

गुस्ताख़ी माफ़ करना
जिस बाज़ार में, आदमी बिकता है
उस बाज़ार में बिकने से भला
ये विचार मेरे ज़हन में ही अच्छे है |

No comments:

Post a Comment