Monday, December 24, 2012

सचिन तेंदुलकर

खेल वही होगा, मैदान भी वही होंगे
वही 22 गज़ की पट्टी के इर्द गिर्द
नये खिलाड़ी अपनी धाक जमाएँगे 
चौके - छक्के अभी भी लगेंगे 
शतक और भी कई लगेंगे 
रनों की बौछार अभी भी होगी 
कुछ नये रेकॉर्ड बनेंगें,  कुछ टूटेंगें


अगर कुछ नहीं होगा, तो 
10 नंबरी नीली जर्सी में
वो छोटा कद वाला,   
मैदान में वो कोरस गूँज |

नही उठेंगे, कुछ सवाल 
वो खेल रहा है ना अभी तक ?
उसने आज कितने रन बनाये ? 

और हाँ,
शायद उठ जाएगा लोगों का 
'क्रिकेट' धर्म से विश्‍वास |

No comments:

Post a Comment