Friday, December 28, 2012

मुजरिम, जनता और सवाल


मुजरिम
---------
क़ैद है, सलाखों के पीछे
पिछले कुछ दशकों से |
गवाह थे, सबूत भी थे
समय के साथ, अब ना रहे

जनता
---------
इंसाफ़ की माँग कर रही है
पीढ़ी दर पीढ़ी, कचहरी के
चक्कर काटे जा रही है |


सवाल 
---------
क़ैद है कुछ ज़हन में,
बिल्कुल मुजरिमों की तरह
ज़ुबान तक आते है,
चक्कर काट के चले जाते है
बिल्कुल जनता की तरह |
जिनके पास जवाब थे
वो अब नही रहे ,
सबूतों-गवाहों की तरह |

No comments:

Post a Comment