जैसे हर सफ़र कटा है,
अगला सफ़र भी कट जाएगा
जैसे हर पल बीता है,
आने वाला पल भी बीत जाएगा
जैसे हर दोस्त बिछड़ा है,
कोई नया बनेगा, और बिछड़ जाएगा
जैसे हर किसी का साथ छूटा है
कोई और आएगा, और साथ छूट जाएगा
जैसे तुम चले गये हो, बस यादें छोड़ गये हो
एक दिन मैं भी चला जाऊँगा, शायद तुम्हे याद आऊंगा |
No comments:
Post a Comment